उचाना धरना कमेटी जींद की अगुवाई में किसानों ने जोरदार पैदल रोष प्रदर्शन कर मार्केट कमेटी का किया घेराव

तरुण शर्मा। दी फ़ेस ऑफ़ इंडिया न्यूज( उचाना,जींद हरियाणा) सरसों की सरकारी खरीद शुरू करवाने को लेकर व सर्दी व पाले से नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा किसान को दिया जाएँ उचाना मे उचाना धरना कमेटी की अगुवाई में किसानों ने जोरदार पैदल रोष प्रदर्शन करके मार्केट कमेटी का घेराव किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कल से सरकारी खरीद शुरू करवाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद धरना कमेटी उचाना ने चेतावनी देते हुए फैसला लिया कि अगर दो दिन तक सरसों की खरीद एम एस पी मूल्य पर शुरू नही हुई तो 17मार्च को मार्केट कमेटी कार्यालय के ताला लगा कर मार्केट कमेटी कार्यालय में धरना शुरू कर दिया जाएगा। सयुक्त किसान मोर्चा कमेटी उचाना।।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team