भदोही में अज्ञात जानवर ने चार वर्षीय बालक को मारकर खा गया !

Updated: 24/07/2022 at 7:23 AM
IMG-20220724-WA0003
ऊंज थाना क्षेत्र के पुरेमटुका गांव की घटनाघटना की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम जानवर की खोजबीन में जुटीक्षेत्र में इस घटना से फैली सनसनीभदोही। ऊंज थाना क्षेत्र के पुरेमटुका में शनिवार की देर रात एक चार वर्षीय बालक को अज्ञात जानवर उठा ले गया और उसे खाकर एक खेत में उसके सिर को छोड़ दिया।रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन की और एक खेत में बालक का सिर पड़ा मिला। बालक के सिर को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में घटना की जानकारी होने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।मालूम हो कि बालक अपने माता-पिता के साथ अपने नाना के यहां रहता था। उसका मूल घर औराई थाना क्षेत्र के अमवां माफी गांव में था। बालक तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। बालक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर डीएफओ नीरज आर्य ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और संभावित जगह अज्ञात जानवर का पता लगाया जा रहा है। इस तरह की यह पहली घटना है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि कौन जानवर था।ग्रामीणों की बात मानी जाये तो गांव में रात को किसी अज्ञात जानवर की आवाज सुनाई पडती है लेकिन लोग इस ध्यान नही देते है। गांव के कुछ लोग इस घटना में भेडिया और कुछ लोग सियार की सीएनटी बात कह रहे है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।
First Published on: 24/07/2022 at 7:23 AM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India