राज्य

UP News :राकेश साहनी ने रतन सनी पर मारपीट कर सर फोड़ने का लगाया आरोप

बरहज‌, देवरिया। थाना क्षेत्र के नौका टोला नई वस्ती निवासी राकेश साहनी पुत्र राधेश्याम साहनी ने गुरुवार की दोपहर एक तहरीर देकर आरोप लगाया है। कि जब वह बुधवार की शाम सरकारी सस्ते गले से राशन लेकर घर आ रहा था। उसी समय से उसका पड़ोसी रतन साहनी 34 पुत्र सिनोद साहनी उसके घर पर आकर गाली- गलौज करने लगा। लेकिन मैं घर से बाहर नहीं निकला बुधवार की रात्रि 10:00 बजे मौका पाकर कुछ लोगों के साथ मेरे दरवाजे के सामने ही रतन साहनी कुछ लोगो को लेकर आया और लाठी डंडे से हमें मारने लगा जिससे मेरा सर फट गया।

स्वजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य बरहज लाया गया। जहां पर पीड़ित का इलाज चल रहा है ।इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया तहरीर मिली है। आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश जारी है।

Smartphone से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मिलेगी मदद- दीपक मिश्र

 

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team