उत्तर प्रदेश में बदल का छाया रहना मौसम का मिजाज

Updated: 29/11/2023 at 7:44 PM
TFOI-UPDATE-NOTIFICATION-20230923_184609-11

लखनऊ।  राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखी जा रही है। अब उत्तर प्रदेश में भी मौसम अपना मिजाज तेजी से बदल रहा है। ठंडी हवाओं से पारा लगातार गिरता जा रहा है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही पारा और नीचे जाएगा। मौसम विभाग ने 2 दिसंबर तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि सोमवार को दिन का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।कानपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम था। कानपुर में मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे।जैसे-जैसे दिसंबर नजदीक आएगा वैसे-वैसे ठंडक बढ़ती जाएगी। आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है।

30 नवंबर को एक बार फिर यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो 30 नवंबर को पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थान पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। वारिश के साथ ही राज्य में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से आने वाले 4 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। उसके बाद 3 दिसंबर से कोहरा पड़ना शुरू हो जायेगा।  

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्रदेश का मौसम बदल गया है। मध्य विक्षोभ मंडल में अरब सागर तक एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। हालांकि ऐसा अनुमान है कि रात का पारा दो डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं इस पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर हो कर आगे बढ़ने के कारण आगे बढ़ने और बादल के छंटने के कारण मौसम शुष्क होगा और ठंडी हवा चलने के काफी आसार नजर आ रहे हैं। इसके कारण रात के पारे में दो से तीन डिग्री तक गिरावट गिरावट का अनुमान है।

First Published on: 29/11/2023 at 7:44 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India