रामजानकी मार्ग उग्रसेन सेतु से अज्ञात व्यक्ति ने लगाई छलांग

Updated: 21/07/2023 at 9:53 PM
रामजानकी मार्ग उग्रसेन सेतु

बरहज। देवरिया बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत कपरवार स्थित रामजानकी मार्ग उग्रसेन सेतु बने पुल से राप्ती नदी में दोपहर को एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात(उम्र लगभग 40 वर्ष) द्वारा राप्ती नदी में छलांग लगा दी गई। स्थानीय लोगों द्वारा उक्त की सूचना थाना बरहज पुलिस को दी गई। बरहज पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से उक्त अज्ञात की तलाश कराई गई। लगभग 1 घंटे खोजबीन करने के बाद उक्त अज्ञात व्यक्ति की बॉडी प्राप्त कर ली गई। तत्काल पुलिस द्वारा सीएचसी बरहज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें,कि इस पुल पर इस तरह घटनायें आम हो गई है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अमृत भारत स्टेशन योजना और दमोह का विकास कार्य शुरू

First Published on: 21/07/2023 at 9:53 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India