उत्तर प्रदेश

नगर पालिका भारत का हो रहा चौमुखी विकास – श्वेता जायसवाल

बरहज ,देवरिया। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा बरहज नगर पालिका का चौतरफा विकास किया जा रहा है। विकास के क्रम में पुराना बरहज स्थित कब्रिस्तान में पहुंचने के लिए रोड एवं प्रकाश पद की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सुंदर जायसवाल ने कब्रिस्तान मार्ग पर चल रहे रोड एवं विद्युतीकरण व्यवस्था को देखने के लिए मौके पर पहुंचे वहां चल रहे कार्य को उन्होंने देखा और कहां की अति शीघ्र कार्य पूर्ण कर दिए जाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जो जो वादे किए गए हैं। एक-एक कार्यों को पूरा करने का निरंतर प्रयास कर रहा हूं, जनता ने अपना विश्वास मत दिया है ।जिसको कभी धूमिल नहीं होने दूंगा विश्वास बनाए रखुगा ।

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team