उत्तर प्रदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

बरहज ,देवरिया। बरहज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज बूथ संख्या 68 पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात को भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होकर सुने। इस कार्यक्रम में छट्ठू यादव ब्लॉक प्रमुख भलुअनी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश मिश्रा ग्राम प्रधान बरौली विनय पांडे काशिपति शुक्ला भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, दिनेश, सतीश, गिरीश, सहित अन्य लोगों ने भी मोदी जी मोदी के मन की बात सुनी लोगों ने कहा कि इधर 10 वर्षों में जिस तरह से देश विकास की ओर अग्रसर हुआ है इसके पहले ऐसा नहीं था। इसलिए हम सभी लोगों को मिलकर एक बार पुनः नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

इस क्रम में बरहज नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी के मन की बात सुनी और लोगो ने संकल्प लिया, कि हम तीसरी बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को पूर्ण बहुमत देकर सरकार बनाने कार्य करेंगे। जिससे मेरे देश का और प्रदेश का विकास तीव्र गति से हो सके। बरहज नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं में नगर मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी, दीपू तिवारी, बृजेश शर्मा, गौरव जयसवाल ,अशोक सोनकर ,जितेंद्र कुमार, सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

चंद्र चंद्र जी महाराज की जयंती के अवसर पर निकाली शोभायात्रा

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team