उत्तर प्रदेश

1962 एंबुलेंस पर तैनात डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन कर बचाई गाय की जान

भागलपुर/ देवरिया। बलिया जिले के उभाव थाना अंतर्गत मुजौना गांव मैं काफी दिनों से बीमार चल रही थी गाय को डायल 1962 एंबुलेंस में तैनात डॉक्टर ने बचाई गाय की जान। सियार ब्लॉक के ऊभाव थाना अंतर्गत मुजौना गांव निवासी शशीकांत सिंह की गाय बहुत दिनों से बीमार थी और उल्टी कर रही थी। उसका कई जगह इलाज कराने के दौरान भी वह ठीक नहीं हो रही थी। वह गाय का इलाज करा करा कर थक गए थे। फिर किसी ने उन्हें 1962 पर फोन करने को कहा और अपनी समस्या बताने के लिए उन्होंने वैसा ही किया। उन्होंने पशु एंबुलेंस 1962 फोन किया। जिसके बाद सियर की टीम मुजौना पहुंची और गाय का निरीक्षण किया।

डॉ अभय सिंह ने बताया कि जो खाना खाती है। उसके गले में फंस जाता है। जिसके कारण वह उल्टी करती है। इसका एक ही इलाज है ऑपरेशन । ऑपरेशन होगा तभी यह गाय बच पाएगी ।1962 के एंबुलेंस पर तैनात अभय सिंह ने कहा कि इसके गले का ऑपरेशन करना पड़ेगा फिर पशुपालक शशिकांत ने गाय के ऑपरेशन की हामी भरी और ऑपरेशन सक्सेसफुल हुआ। गाय का ऑपरेशन 17/ 7/ 23 को हुआ था। अब गाय पूरी तरह स्वस्थ है।इस ऑपरेशन टीम में 1962 एंबुलेंस में तैनात डॉ अभय सिंह सहायक आशुतोष और चालक राजकुमार मौजूद थे।

अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा ने बरहज थाना प्रभारी कपिल देव चौधरी एवं चौकी प्रभारी सुशील सिंह को तत्काल सस्पेंड

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team