21वीं पशुगणना का कार्य शुरू 

Updated: 03/09/2024 at 10:37 PM
1001585588

देवरिया। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ0 अरविन्द कुमार वैश्य ने बताया है कि भारत सरकार के निर्देश पर 01 सितम्बर, 2024 से दिसम्बर, 2024 तक 21वीं पशुगणना का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। जनपद में पशुगणना हेतु पशुपालन विभाग के 180 गणनाकर्ता द्वारा सर्वेक्षण कार्य किया जायेगा, जिनका पर्यवेक्षण 20 पर्यवेक्षणकर्ता, पशु चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है।  जनपद के समस्त पशुपालकों/नागरिकों से उन्होंने अनुरोध किया है कि वे गणनाकर्ता द्वारा चाही गयी जानकारी को उन्हें उपलब्ध कराने का कष्ट करें, जिससे समयान्तर्गत जनपद में पशुओं की सही गणना हो सके, जिससे भविष्य में आने वाली योजनाओं से पशुपालकों/नागरिकों को लाभान्वित किया जा सके।

 

First Published on: 03/09/2024 at 10:37 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India