उत्तर प्रदेश

बरहज में 31दिवसीय श्री राम कथा सरयू तट हनुमान मंदिर पर

बरहज। देवरिया बरहज मां सरयू के पावन तट पर स्थित हनुमान मंदिर बरहज में 31 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया है जो 8 अगस्त से चल रहा है जिसमें कानपुर से पधारी हुई सुश्री निलेश शास्त्री द्वारा द्वारा भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है मंदिर के महंत राधेश्याम त्यागी जी महाराज ने बताया कि यह कथा 31 दिन चलेगी कथा के साथ-साथ अयोध्या से पधारे हुए राकेश पांडे द्वारा रामलीला एवं परमानंद स्वामी जी वृंदावन द्वारा रासलीला का भी मंचन किया जा रहा है। जो 7 सितंबर 2023 तक चलेगा विशेष यज्ञ का कार्यक्रम 29 अगस्त से 9 दिनों तक अनवरत चलेगा इस कार्यक्रम में बरहज नगर के गणमान्य लोग सहयोग कर रहे हैं तथा क्षेत्रीय जनमानस रामलीला, रासलीला एवं कथा के रसपान लिए समय-समय पर उपस्थित हो रही है।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team