उत्तर प्रदेश

हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत

दिवाकर उपाध्याय/ढेबरुआ/सिद्धार्थनगर

ढेबरुआ थाना क्षेत्र स्थित झिंगहा चौराहे के पास सुरही नाला पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त रामानंद यादव (35) निवासी ग्राम जोलहाभारी थाना इटवा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मृतक अपने ससुराल कठेला समयमाता थानाक्षेत्र के नौडिहवा, बाइक से जा रहा था। सुरही नाला पुल पर सामने से आ रहे वाहन से टक्कर मार दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है और वाहन की तलाश की जा रही है।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team