जय श्रीराम सेवा संघ संस्था द्वारा भव्य भजन संध्या व पूजन हुआ संपन्न

Updated: 30/10/2023 at 5:20 PM
जय श्रीराम सेवा संघ संस्था

मुंबई। टिटवाला पूर्व एटी नगर में जय श्रीराम सेवा संघ संस्था द्वारा सुबह मेंश्री सत्यनारायण भगवान की कथा।एवम दोपहर मे कथावाचक अंकित पाण्डेय महराज व गायक रवि सिंह की पूरी टीम द्वारा भजन संध्या का आयोजन हुआ।भजन संध्या में लोग झूमने को हुए मजबूर।शाम में महाप्रसाद भंडारे का भी आयोजन हुआ।बता दे कि संस्था का स्थापना 2015 में हुआ।तब से लेकर आज तक यह संस्था ऐसे सामाजिक,धार्मिक कार्यक्रमो को लगातार करती आ रही है। संस्थापक सतीश पाण्डेय व अध्यक्ष अजीत तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 9 साल से किया जा रहा है। इस संस्था के सभी सदस्य मिलकर हर शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करते हैं और 1 साल पूर्ण होने के बाद दशहरा के बाद जो रविवार होता है। उसी दिन कार्यक्रम किया जाता है। इस कार्यक्रम में मुंबई के सभी कोने से सभी सम्मानित लोग शामिल हुए।

जिस मौके पर अजय मिश्रा,अरुण दुबे मटुंगा, महेश मिश्र ,स्वतंत्र दुबे, विनय मिश्रा योगी, शेषनाथ तिवारी, सुनील पाल ,एवं समस्त त्रिमूर्ति परिवार ,मुकेश कनौजिया, अखिलेश सिंह ,अतुल मिश्रा, केशभान पाण्डेय, नेप्चून से रामजीत तिवारी की पूरी टीम पत्रकार अंकित पाण्डेय, अटल शुक्ला ,गुड्डू सेठ,आदि का संस्था द्वारा अंगवस्त्र,पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया।बता दे कि संस्था के संस्थापक सतीश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विकास तिवारी , मुकेश तिवारी व्यवस्थापक उमेश मिश्रा निगरानी में यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छे ढंग से संपन्न हुआ।
First Published on: 30/10/2023 at 5:20 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India