नवरात्रि/दुर्गा पूजा, का त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई सम्पन्न

Updated: 10/10/2023 at 10:45 AM
1000433335

दिवाकर उपाध्याय/सिद्धार्थनगर

नवरात्रि/दुर्गा पूजा, का त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई सम्पन्न।
नवरात्रि/ दुर्गा पूजा /, दशहरा /बिजय दशमी का त्योहार सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आज शाम एक बैठक कलेक्ट्रेट में किया गया बैठक के प्रारम्भ में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये हिन्दू/मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रान्त नागरिकों से अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। हिन्दू /मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रान्त नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कोई समस्या नहीं है हम सभी मिलकर सभी त्यौहार मनायेंगे। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये थानाध्यक्षों से नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा/विजयदशमी के त्यौहार के संबध में की गयी तैयारियों की क्रमवार जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारियों/क्षेत्राधिकारियों/समस्त थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा/विजयदशमी का त्योहार शान्तिपूर्ण/सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण करा ले।

कोई भी समस्या किसी भी दशा में उत्पन्न नही होना चाहिए। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि शहरी/क्षेत्रों की साफ-सफाई/पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई नयी परम्परा की शुरूआत न होने दी जाये। अराजकतत्वों के प्रति निषेधात्मक कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करते समय वीडियो ग्राफी/फोटाग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाये।

जनपद में जिन स्थलों पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जित किया जाना है वहां पर निरीक्षण कर ले । जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को विद्युत के ढीले तारों को ठीक कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन में किसी भी अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग नही किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित समस्त थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा/विजयदशमी को पुरानी परम्परा के अनुसार ही मनाये ,कोई नयी परम्परा शुरुआत न किया जाये। पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक में उपस्थित सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि सभी अपने- अपने क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों के साथ बैठक कर लें तथा जो भी कमियां परिलक्षित हो उन्हे ठीक करा लिया जाये।
इस मौके पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि/रा0) उमाशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, अधि0 अभियन्ता विद्युत, सिद्धार्थनगर तथा समस्त थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

First Published on: 10/10/2023 at 10:45 AM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India