उत्तर प्रदेश

पूरे शिक्षक जगत में दौड़ी शोक की लहर

तहसील वासी।आज सुबह खुनियाव ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय होरिलापुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत शिवसागर गुप्ता का आकस्मिक निधन की सूचना प्राप्त हुई पूरे शिक्षक जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी शिवसागर जी बहुत ही मृदभाषी और सौम्य विचारधारा के व्यक्तित थे शिवसागर गुप्ता जी शोहरतगढ़ तहसील के पकड़ी लाल के आगे रेहरवा गांव के रहने वाले थे इनकी दो जुड़वा बच्चियों भी हैं जो अभी मात्र 3 साल की हैं इतने कम उम्र में सागर जी का चला जाना पूरे परिवार पर वज्रपात के समान है इसी क्रम में महुई प्राथमिक विद्यालय विकास क्षेत्र खुनियाव ब्लॉक के अध्यापक अभय पांडे जी द्वारा विद्यालय पर मृत आत्मा के शांति के लिए विद्यालय पर शोक सभा करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

बृजेश कुमार

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team