राम के आदर्शो को अपनाना ही उनकी सच्ची पूजा है

Updated: 18/10/2023 at 6:42 PM
IMG-20231018-WA0234

बरहज। देवरिया  बरहज के गहिला में 29वें रामलीला के नवरात्रि के तीसरे दिन आदर्श कल्याण सेवा समिति के कोषाध्यक्ष रामविजय सिंह उर्फ टिंकू ने फीता काटकर रामलीला शुभारंभ किया गया। इसके आयोजक राजेन्द्र सिंह और अध्यक्ष राकेश यादव है। संचालन रामसमुज और शैलेश कुमार के द्वारा किया गया। गहिला में चल रहे रामलीला के तीसरे दिन गुरु वशिष्ट राम लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न को शिक्षा देते है। ऋषि विश्वामित्र आश्रम को विध्वंस कर देते हैं विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए राम लक्ष्मण को आश्रम में उनके साथ जाने के लिए राजा दशरथ से आग्रह करते हैं जिसको राजा दशरथ अस्वीकार कर देते हैं। गुरु वशिष्ठ के समझाने पर राजा दशरथ राम और लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ जाने की आज्ञा देते हैं ।राम और लक्ष्मण वहां जाकर यज्ञ की रक्षा करते हुए ताड़का और सुबाहु सहित अन्य राक्षसों का वध कर देते हैं।

मुख्य अतिथि रामविजय सिंह ने कहा कि संसार की सभी समस्या को राम और भरत जैसे त्याग से ही खत्म की जा सकती है। राम के आदर्शो को अपनाना ही उनकी सच्ची पूजा है। उनका चरित्र हमारे जीवन को एक नई दिशा दर्शाता है।
इसके अध्यक्ष संतोष यादव,लालाबाबू यादव, मंत्री हंसनाथ यादव, जयपती यादव, संतोष सिंह, विवेक सिंह,अमला प्रसाद, वृजनाथ नाथ शर्मा जी, जनार्धन यादव, छोटेलाल शर्मा,  इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

First Published on: 18/10/2023 at 6:42 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India