उत्तर प्रदेश

शंकर पांडे हत्या काण्ड में एक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर

एक हत्या आरोपी शिवम् यादव गिरफ्तार 

इशारू (भागलपुर) देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के ईशारू गांव के शंकर पांडे की हत्या को आज चौथा दिन हो गया। लेकिन उनका शव अभी तक नहीं मिला। शंकर पांडे हत्या कांड में एक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर चल रहा है।
 8 अगस्त शुक्रवार की शाम को शंकर पांडे को संजय यादव ने फोन कर बुलाया। संजय यादव के बुलाने पर उससे मिलने गए और उसके बाद अपने घर वापस नहीं आए। पति को तलाश करने संजय यादव के घर तो आरोपी के घर वाले फरार हो चुके थे। डरी सहमी महिला थाने पहुंची।इसके बाद पत्नी शिवानी द्वारा थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके बाद एक अभियुक्त शिवम यादव से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर बताया कि शंकर पांडे की हत्या कर उनकी लाश को सरयू नदी में फेंक दिया गया। लेकिन इस घटना को अनजान देने में एक आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस हत्या मामले में मईल थाना प्रभारी से सी यू जी नम्बर पर बात करने के लिए फोन किया गया लेकिन उन्हों ने फ़ोन रिसिव नहीं हो पाया। प्रशासन द्वारा दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। वही शव को खोजने में एस डी आर एफ की टीम को भी कोई सफ़लता नहीं मिली।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team