उत्तर प्रदेश

बांसी पुलिस ने नगर में किया दंगा नियत्रंण अभ्यास व पैदल फ्लैग मार्च।

दिवाकर उपाध्याय/बांसी/सिद्धार्थनगरः

उच्चधिकारियों के निर्देशन व आगामी त्यौहार धनतेरस व दीपावली के मद्देनजर बांसी पुलिस ने नगर में किया दंगा नियत्रंण अभ्यास व पैदल फ्लैग मार्च। सीओ देवीगुलाम की अध्यक्षता में बांसी कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने मय फोर्स पैदल मार्च कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा। पैदल गस्त के दौरान सीओ व थाना प्रभारी जनता जनार्दन व व्यापारियों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए अपील की। कोतवाल अनुज सिंह ने लोगों से ज्वलनशील सामानों व दीपावली पर लोगों द्धारा पटाखे ना फोडऩे के साथ ही साथ प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने का किया अनुरोध।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team