उत्तर प्रदेश

बरहज नगर भाजपा के सांसद व विधायक महा संम्पर्क अभियान तहत किया जनसंपर्क

बरहज । देवरिया  बरहज नगर भाजपा महा संम्पर्क अभियान के तहत 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर नगर में किया जनसंम्पर्क रविवार को बरहज नगर मे बांसगांव सांसद कमलेश पासवान व बरहज विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाखा और जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने किया जनसंम्पर्क करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर जन सम्पर्क कर व्यापारी बंधु से समर्थन मांगा और प्रधानमंत्री जी का पत्रक वितरण किया और स्टीकर चस्पा किया, पार्टी के रीति और नीतियों को बखूबी बताते हुए समर्थन के लिए 9090 90 20 24 पर मिसकॉल कराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर महा सम्पर्क अभियान के बरहज नगर मंडल के संयोजक विवेक गुप्त नगर , देहात मंडल अध्यक्ष राम जोखन निषाद, संजय पासवान ,अंगद तिवारी,अमरेंद्र गुप्ता, काशी पति शुक्ला ,विजय विश्वकर्मा सोशल मीडिया के विधानसभा संयोजक, ऋषिकेश ,आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवरिया में खुला एक नया शिक्षण संस्थान

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team