उत्तर प्रदेश

मां के पंडालो और मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा कन्या पूजन कर भंडारे का आयोजन किया

बरहज । देवरिया  माता रानी के मंदिरों में हवन कन्या पूजन आज नवमी तिथि में हुआ। मां के पंडालो और मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा कन्या पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं ने मां के पैर धोकर पूजन कर आरती उतारी उसके बाद प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया। नवदुर्गा रूपी कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया । इस क्रम में चंडी पीठ पर कन्या पूजन किया गया नौ कन्या पूजन के कार्यक्रम में पंडित विनय कुमार मिश्रा, दीपक पांडेय, पंचानन पांडेय ,आलोक प्रकाश गौड़, विदेशी निषाद, उर्मिला मिश्रा ,अनमोल मिश्रा, अनुपम, आकांक्षा, मानस, माखन ,सहित अन्य सभी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team