उत्तर प्रदेश

स्कूली बस ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला हुई मौके पर ही मौत

रिपोर्ट उमाकांत विश्वकर्मा

खबर बलिया जनपद से है जहां सोमवार की सुबह स्कूली बस ने एक बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मौके पर ही शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
आपको बताते चले कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरगइया के बारी निवासी अरविन्द कुमार उपाध्याय शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के कम्पोजिट कन्या जूनियर हाईस्कूल सुखपुरा पर बतौर प्रभारी प्रधानाध्यापक तैनात थे। सोमवार की सुबह वे बलिया शहर स्थित आवास से विद्यालय जा रहे थे। कि हनुमानगंज (जीरा बस्ती) पुलिस चौकी के पास उनकी बाइक को स्कूली बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गिर गए गिरने के बाद भी बस ड्राइवर ने बस नहीं रोका और दोनों चक्के को उनके ऊपर से चढ़ाते हुए बस लेकर भागने लगा। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज कमरे में कैद हो गई। इस दर्दनाक घटना में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team