बिरेन्द्र पाण्डेय
भागलपुर, देवरिया ( TFOI )भागलपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी मुन्नीलाल ने एकतरफा जीत हासील किये।
भागलपुर में कुल 71 मतों में एक सदस्य ने मतदान नहीं किया। भाजपा के मुन्नीलाल 62 मत पाकर विजयी हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की रीमा देवी को छह वोट मिले। दो मत अवैध पाए गए।
ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव शनिवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। दोपहर बाद मतों की गिनती समाप्त होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। इस दौरान भागलपुर ब्लॉक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
ब्लाक प्रमुख पद के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने भागलपुर विकास खण्ड़ का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन कार्य को सकुशल निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का निर्देश एआरओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि मतदान व मतगणना कार्य में पूरी निष्पक्षता बरतें, कही कोई चूक न हो इसका ध्यान रखें। उन्होंने चाक-चौबंद सुरक्षा बनाए रखने का निर्देश दिए।इस दौरान भाजपा नेता दीपक मिश्र शाका, मण्डल अध्यक्ष दीनबन्धु सिंह, प्रदीप पाण्डेय, बिरेन्द्र पाण्डेय, विनीत उपाध्याय, शिम्पू सिंह, शम्भू जायसवाल,अशोक सिंह, शिवशंकर जायसवाल, इन्द्रदेव साहनी,मंटू सिंह, सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discussion about this post