उत्तर प्रदेश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का कार्बेट रामनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत

देहरादून। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या का विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट रामनगर विधानसभा पहुँचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया।  उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी का यह आह्वाहन आज हर एक भारतवासी की मुहिम बन चुकी है। उन्होंने समस्त देश और प्रदेशवासियों से इस अनूठी पहल में अपनी सहभागिता बढ़ाने की अपील की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामनगर मदन जोशी, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण रामनगर वीरेन्द्र सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इन्द्र रावत, डीएफओ दिगांत नायक, उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती पूनम, पूर्व नगर अध्यक्ष श्रीमती भावना भट्ट, जिलाउपाध्यक्ष श्रीमती रूचि गिरी, मंडल प्रभारी विनीत अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पत्रकारों की मदद में खड़ा रहेगा संगठन- कमल पटेल

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team