
Car burnt to ashes due to short circuit fire
सलेमपुर/देवरिया
सलेमपुर नगर पंचायत के पिपरा नाजिर में अभिषेक वर्मा का गैराज है । जहां अभिषेक वर्मा और इनके मित्र अभिजीत तिवारी की कार खड़ी होती है । अभिषेक वर्मा के अनुसार ओ अपनी दिनांक 18 नवंबर 2023 को गाड़ी से देवरिया बाजार करने गए थे और रात लगभग 9:30 मिनट पर वापस आकर अपनी गाड़ी खड़ी कर अपने निवास को चले गए ठीक इसके 15 मिनट बाद ही किसी ने अभिषेक वर्मा को फोन पर सूचना दिया की आप की गाड़ी में आग लग गई है । आनन फानन में अभिषेक वर्मा वहा पहुंचे और सलेमपुर पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दिया जिसके बाद सलेमपुर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया ।लेकिन तब तक अभिषेक वर्मा और इनके मित्र अभिजीत वर्मा की कार पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी थी ।