बरहज। देवरिया थानान्तर्गत कपरवार गांव में चोरी की घटना रूकने का नाम नही ले रही है। आप को बता दें कि बृहस्पतिवार की रात में सपना साहनी पत्नी सुधाकर साहनी के घर के बरामदे मे रखे दो पहिया वाहन को चोरो ने गायब कर दी। पुलिस को तहरीर देते हुए सपना साहनी ने कहा है कि हम लोग रोज की भांति शाम के समय अपनी बाइक को बरामदे में खडी की था। लेकिन शुक्रवार की सुबह देखने पर बाइक गायब थी। देखा जाए इस मामले पुलिस का क्या करती है।
आपको अवगत करा दें,कि कपरवार चौराहा स्थित इसी तरह का एक मामला कुछ दिन पहले अनिल पुत्र रामधनी साहनी के मकान के पास चोरो ने पिकअप गाड़ी मे लगी बैट्री को चुरा ले गये। जिसका आज तक कुछ अता पता नही चला इस मामले में थानाध्यक्ष बरहज जयशंकर मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान नही है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।