दि फेस ऑफ इंडिया सुरेश दुबे ब्यूरो
दमोह : 26 नवंबर 2022
राजस्व अधिकारी प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में कम से कम 5 लोगों से बात करें। नक्शा सुधार अभियान के तहत जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उन सब का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड़, एसडीएम तेंदूखेड़ा अविनाश रावत, एसडीएम पथरिया अंजली द्विवेदी, एसडीएम हटा अभिषेक सिंह ठाकुर सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार मौजूद थे।
- Advertisement -
कलेक्टर श्री चैतन्य ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि के संबंध में दिशा निर्देश देते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा। कोर्ट केसेस की समीक्षा कर समय सीमा में निराकरण करने और वसूली के सम्बध में चर्चा करते हुए लक्ष्यानुसार तय समय सीमा में करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि शासन के निर्देशानुसार राजस्व विभाग पूरी तरह से नियमानुसार कार्यवाही करते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अन्य सुविधाएं समय सीमा में प्रदान की जाए।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन सीएम मॉनिट की समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए तथा बैठक में कलेक्टर श्री चैतन्य ने धान खरीदी के संबंध में चर्चा करते हुए राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
- Advertisement -
उन्होंने निर्वाचक नामावली में नाम जोड़े जाने के संबंध में राजस्व अधिकारियों से कहा जाकर कार्य का निरीक्षण करें। इस संबंध में अब तक हुई कार्यवाही से अधिकारियों ने अवगत कराया।