उत्तर प्रदेश

दोहनी सतराव मार्ग पर पलटा कंबाइन मशीन तीन घायल

बरहज, देवरिया। बरहट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दोहनी एवं सतराव मार्ग के बीच कंबाइंन मशीन सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई जिसमें चालक सहित तीन लोग फंस गए घायल लोगों को निकट के अस्पताल पर भेजा गया आपको बताते चले की सुकरौली निवासी देवनारायण गुप्ता की कंबाइन गांव के एक खेत में धान की कटाई कर रही था खेत काटने के बाद जैसे ही सड़क पर आने का प्रयास किया वैसे ही कंबाइन पलट गई घायलों को किसी तरह से निकल गया जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team