उत्तर प्रदेश

देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस सरकार जरूरी

बरहज ,देवरिया।  शीर्ष नेतृत्व द्वारा युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द यादव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दल ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। आज लोकतंत्र व देश की रक्षा के लिए कांग्रेस सरकार जरूरी है। मुझ जैसे कार्यकर्ता को जो सम्मान पार्टी ने दिया है उसका मैं ऋणी रहूंगा।

जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया। कांग्रेस में सभी वर्गों के लोगों का एक समान इज्जत दी जाती है। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि यह सलेमपुर ब्लॉक के गौरव की बात है ,इस ब्लॉक के केशवचन्द यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया गया है। स्वागत करने वालों में जिला महासचिव चंद्रमोहन पांडेय ,गोविंद मिश्र, वशिष्ठ मोदनवाल,लालसाहब यादव,संजय गुप्ता,सत्यम पांडेय,प्रेमलाल भारती, पारस नाथ निषाद, डॉ रमेश कुशवाहा, उपेन्द्र कुमार,विनोद कुमार,डॉ याहिया अंजुम ,मोहित पांडेय, मनोज पांडेय, सैयद फिरोज अहमद आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

 

Vinay Mishra