उत्तर प्रदेश

शिक्षा क्षेत्र में लार मठ का योगदान सराहनीय : राजधारी

भागलपुर (लार) देवरिया। आयोजित ब्रह्मलीन महंत स्वामी देवानंद गिरि जी महाराज की पुण्य तिथि के दूसरे दिन समारोह में लार मठ कालेज के प्रांगण में संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व वन मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लार मठ का योगदान सराहनीय है। 

विद्या छुपा हुआ धन है। जिसको गुरु के द्वारा प्रकाश में लाया जाता है। तन्मयता के साथ शिक्षा ग्रहण कर देश व समाज के लिए उसका सदुपयोग करें। हम एकाकी जीवन जीने लगे हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर संदेश नहीं है। हमें संस्कारवान बनना होगा । उसी में समाज की भलाई है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण होना चाहिए। जो वैश्विक महामारी कोविड 19 की चर्चा करते हुए कहा कि जीवन के लिए आक्सीजन आवश्यक है। इसलिए पेड़ पौधे लगाया जाना अति महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि पूर्व डायरेक्टर भोला सिंह ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा ही हमारी संस्कृति को जीवित रखते हुए हमे जीवंतता दे सकती है। समारोह को पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह के पुत्र जय वर्धन सिंह , उदय प्रताप सिंह, ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उपेंद्र तिवारी ने किया। इस दौरान गिरिजेश सिंह, रणधीर सिंह, रणजीत सिंह, मनीष सिंह , रजनीश पटेल, अक्षैवर पाण्डेय, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team