उत्तर प्रदेश

महायज्ञ में भक्तो का उमड़ा जनसैलाब

बरहज। देवरिया  खबर देवरिया भागलपुर के मईल थानान्तर्गत मुरसो गांव में योगी वीर बाबा स्थान पर आयोजित मारुति नंदन का प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ, कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली। आपको अवगत करा दें, कि जिरसो ग्राम पंचायत के मुरासो गांव में योगी वीर बाबा स्थान पर श्री मारुति नंदन महाबली हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस प्राण प्रतिष्ठा में जल भरने के लिए आसपास के गांव जिरासो, मुरासो देवकली गांव की सभी नर नारी कलश लेकर गाजे, बाजे ,हाथी घोड़े के साथ भागलपुर के कालीचरण घाट पहुंचे, जहां वैदिक मंत्र उच्चारण पूजन के साथ लोगों ने जल भरा कलश लेकर पुनः योगी वीर बाबा स्थान मुरासों गांव पहुंचे। इस कलश यात्रा में सैकड़ो पीताम्बर धारी के साथ मुख्य अयोजन करता (यजमान) बाबूलाल यादव, आचार्य सुरेंद्र मिश्र, विश्वामित्र मिश्र, मुन्ना मिश्रा, मृत्युंजय मिश्रा, अरविंद तिवारी, बबलू यादव, धर्मदेव यादव, चंद्रदेव यादव, डॉक्टर कामेश्वर मिश्र, बृजेश यादव, ज्ञान प्रकाश यादव, गोपाल यादव, विजेंद्र यादव, ईश्वर देव यादव, केदारनाथ यादव, विकास यादव, मणि यादव, आदि सभी लोग उपस्थित रहे।

महाराज जनक के पुष्प वाटिका एवं फुलवारी प्रसंग पर श्री राम कथा

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team