उत्तर प्रदेश

लक्ष्मीपुर में कुंडी से फंदे में लटका मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरहज। देवरिया बरहज थानान्तर्गत क्षेत्र  के ग्राम लक्ष्मीपुर में मंगलवार की रात एक छात्रा का शव  छत की कुंडी में लगे फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला। जानकारी होने पर घर में रोना पीटना शुरू हो गया।जिसकी सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई तथा शव को कब्जे में ले ली है।
आपको बता दें,कि बरहज थानान्तर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर निवासनी सोनम पाल उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्री महाबल पाल का शव शाम को उसके कमरे में कुंडी से फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला। जिसको देखकर मां संगीता देवी पत्नी महाबल पाल की चीखे निकल गई और दहाड मारकर रोने लगी जिसको सुनकर आस पास के लोग जमा हो गये ।इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी । कपरवार चौकी इंचार्ज मदन मोहन मिश्र अपने हमराहियो के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए तथा शव को अपने कब्ज़े ले लिए। सोनम की मौत से गांव के लोग हतास हैं तथा इसको लेकर लोगो में तरह-तरह की चर्चा  हो रही है। गांव वालो ने बताया कि सोनम के पिता की मृत्यु दस वर्ष पूर्व हो चुकी है।पिता महाबल की मृत्यु के बाद मां बेटी ही  रहती थी सोनम की मौत के बाद संगीता रह रहकर बेहोश हो जा रही थी।इस संबंध में जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी, मामले की जांच कराई जा रही है।

मोबाइल फोन खोल सकता है सोनम के मौत का राज

बरहज क्षेत्र ग्राम लक्ष्मीपुर सोनम पाल बरहज किसी इंटर कालेज की छात्रा थी जिसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है जो पुलिस अपने साथ ले गई है। वहीं ग्रामीणों द्वारा सोनम पाल की मौत का राज खुलने का कयास लगा रहे है। ग्रामीणों के अनुसार सोनम के कहने पर ही संगीता ने चार माह पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। संगीता का दूसरा पति इस समय में होना बताया जा रहा है।

सर्विलॉन्स व पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team