उत्तर प्रदेश

देवरिया पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी को जेल भेजने की मांग

बरहज। देवरिया बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करायल उपाध्याय निवासी रामसुमेर पुत्र शिवनाथ यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को प्रार्थना पत्र सौपकर आरोपी को जेल भेजने की मांग किया है। सौंपें पत्र में अवगत है कि दिनांक 02/07/2023 को प्रातः करीब 7:30 बजे गाँव का ही हरेन्द्र यादव पुत्र स्व. बेचू यादव ने प्रार्थी के ऊपर हत्या करने की नियत से ट्रेक्टर चढ़ा दिया था, जिससे मुझ को गंभीर चोटे आई थी I बचाव को आई मेरी पत्नी पुष्पा देवी को भी आरोपी ने बुरी तरह से मारा पीटा था.

मेरे तहरीर पर बरहज पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्र.सू.रि. 0347/2023 , धारा-307, 323 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है, बावजूद आरोपी की अब तक गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है I कारण कि अभियुक्त हरेन्द्र यादव का भाई रामबेलाश सिपाही है, जो दबाव बना रहा है। जिससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ है, वह दबंग और गोल गिरोह वाला शातीर किस्म का व्यक्ति है, जो आये-दिन जानमाल व मुकदमा वापस कर लेने की धमकी दे रहा है, जिससे मेरा पूरा परिवार भयभीत है, कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है अथवा जा सकता है I

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team