देवरिया। रेलवे स्टेशन परिसर में जनपद का सबसे ऊंचा 100 फीट पर राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा। अधिकारियों के मुताबिक जमीन से सौ फीट ऊंचाई पर 30 गुणे 20 फीट में राष्ट्रीय ध्वज 15 अगस्त को फहराया जाना है।
रेलवे इसकी तैयारी में जुटा हुआ है।
सदर रेलवे स्टेशन परिसर में फहराया गया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराने के लिए पोल लगाया गया है। इतना ऊंचा तिरंगा झंडा इसलिए लगाया जा रहा है कि यहां पर आने-जाने वाले लोगों के मन में देशभक्ति की भावना मन में जाग्रत हो। इसके साथ ही तिरंगे झंडे को देखकर लोगों के मन में अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा हो। इस मंशा को सार्थक बनाने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में घुसते ही मुख्य गेट के पास 100 फीट ऊंचा गगनचुंबी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लोगों की नजर में होगा। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए तिरंगा झंडा लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार कर लिया गया है। जिस पर हाईमास्ट लाइट जैसा 100 फीट ऊंचाई का पोल लगाया गया है। तिरंगा फहरने से स्टेशन सुंदर लगेगा। जनपद का सबसे ऊंचा झंडा होने के कारण शहरवासियों को काफी दूर से भी नजर आएगा। रात में भी तिरंगा झंडा नजर आएगा। रेलवे ने झंडा फहराने के लिए स्वतंत्रता दिवस प्रस्तावित किया है। स्टेशन अधीक्षक आई अंसारी ने बताया कि झंडा लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इससे लोगों के भीतर देश प्रेम का जज्बा मन में पैदा होगा, तिरंगा देश की शान है।
Discussion about this post