देवरिया पुलिस ने गांजा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Updated: 24/08/2024 at 4:28 PM
1001559612

देवरिया। जनपदीय पुलिस की सतर्कता ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है जब पुलिस द्वारा क्षेत्र में गस्त के दौरान गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अभियुक्त बिहार के बताए जा रहे हैं। पूरा मामला जनपद के थाना लार थाना क्षेत्र का है । आपको बताते चलें कि लार पुलिस द्वारा आगामी त्योहार के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र में गस्त कि जा रही थी तभी मुखबिर ने थाना क्षेत्र के सुतावर मोड़ के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों के होने की सुचना दी । पुलिस, प्राप्त मुखबिर की सूचना पर सुतावर मोड़ के पास पहुंची। जहां दोनों व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने की तैयारी में थे तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने जब दोनों व्यक्तियों की जांच कि तो उनके पास 6.350 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ पुलिस ने गांजे के साथ साथ दोनो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा पुछे जाने पर अभियुक्तों ने अपना नाम विक्की गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी कस्बा मीरगंज थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज (बिहार) तथा दिलीप साहनी पुत्र दरोगा साहनी निवासी लच्छावर थाना थावे जनपद गोपालगंज (बिहार) बताया । वहीं प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए तथा उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है ।

First Published on: 24/08/2024 at 4:28 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India