देवरिया पुलिस ने दो पाहिया वाहन से अवैध देशी शराब किया बरामद 

Updated: 17/08/2024 at 4:50 PM
1001544789

देवरिया। जनपदीय पुलिस को एक बार फिर बडी सफलता मिली है। जिसमें देवरिया पुलिस द्वारा दो पाहिया वाहन से अवैध देशी शराब बरामद किया गया, साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जनपद के थाना खामपार पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ही ग्राम लक्ष्मीपुर के पास से एक दो पहिया वाहन से एक बोरे से चार पेटी देशी शराब बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि तस्कर शराब को बिहार लें जाने की फिराक में थे। शराब के साथ साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया । पुलिस की पुछताछ में तस्करों ने अपना नाम कलीन्द्र यादव पुत्र स्व0 परमा यादव निवासी लूसी थाना भोरे जिला गोपालगंज बिहार तथा , सर्फुद्दीन पुत्र ईस मोहम्मद निवासी लूसी थाना भोरे जनपद गोपालगंज बिहार बताया। पुलिस ने बताया कि दोनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए तथा अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है ।

First Published on: 17/08/2024 at 4:50 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India