उत्तर प्रदेश

घाघरा नदी में स्नान करते समय हुई मौत

 बरहज। देवरिया  बरहज थाना अंतर्गत घाघरा नदी के किनारे थाना घाट बरहज में समय लगभग 14:30 बजे अभय विश्वकर्मा उम्र लगभग 15 वर्ष पुत्र नंदलाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम मिश्रौली तिलौली, थाना भलुअनी, जनपद देवरिया ,थाना घाट बरहज पर घाघरा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया तथा डूब गया। स्थानीय लोगों द्वारा जिसकी सूचना बरहज पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों ने उक्त लड़के की  की तलाश कराई गई। काफी खोजबीन करने के उपरांत समय लगभग 15:45 बजे नदी से शव को बाहर निकला गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय देवरिया  भेज दिया गया।

सोहनपुर से अहिरौली बघेल मार्ग का 2476 लाख की लागत से होगा सुदृढ़ीकरण

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team