उत्तर प्रदेश

भलुअनी में मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत चयनित 42 लाभार्थियों को विधायक द्वारा प्रथम धनराशि वितरण

बरहज । देवरिया बरहज तहसील अंतर्गत भलुअनी विकास खण्ड के गांधी सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत चयनित 42 लाभार्थियों, जिसमें सुगीया देवी, सुभावती देवी, घूरा, सुदर्शन, सीमा देवी, बनारसी को क्षेत्रिय विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका और प्रमुख छट्ठू यादव,विकास खण्ड विकास अधिकारी शान्ति देवी ने प्रथम किस्त की धनराशि वितरण किया।
विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि निचले पायदान के लिए हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना का सीधे लाभ उन गरीबों के खाते में पैसा भेज कर रही है। जिससे कोई भी बिचवईया गरीबों के हक को मार न सके। ये हमारी सरकार की उपलब्धि, उक्त बातें विधायक ने कही।
प्रमुख छट्ठू यादव ने कहा है सरकार हर वर्ग के साथ हमेशा खड़ी है। जनता सरकार के विकासशील नीतियों को समझकर सरकार को हमेशा के लिए विकास के पथ पर रखने का फैसला बना ली है। उक्त बातें प्रमुख ने कही।
विकास खण्ड अधिकारी शान्ति देवी ने आए हुए, मुख्य अतिथि विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान दिया। तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष काशीपति शुक्ला, प्रमोद सिंह,विनोद सिंह,पवन सिंह,सुनील जायसवाल, प्रणव दुबे,अर्जुन सिंह,अनुपम मिश्रा, वाई०के० तिवारी, शिवम् मणि त्रिपाठी,विद्यासागर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team