उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने दिवंगत व्यापारी के पत्नी को सौपा दस लाख का चेक

देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने स्वर्गीय सुरेश यादव, स्वामी सर्वश्री यादव ऑटो सर्विस सेंटर, सोनबरसा मोड़, सलेमपुर की पत्नी वंदना देवी को दस लाख रुपये का चेक सौंपा। यह सहायता राशि मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत दी गई है। राज्य कर विभाग में पंजीकृत प्रत्येक व्यापारी को प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना से निःशुल्क कवरेज प्रदान की जाती है।

राजस्थान में हुई चांदीपुरा वायरस की एंट्री

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे अपना पंजीकरण राज्य कर विभाग में करा लें। इससे आकस्मिक स्थिति में उनके परिजनों को आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होगी। इस सहायता राशि के लिए व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team