जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण

Updated: 13/12/2023 at 6:41 PM
District Magistrate inspected the night shelter

बरहज,देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज नगर पालिका गौरा बरहज के कार्यालय परिसर में संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। रैन बसेरे में पुरुषों एवं महिलाओं के रहने के लिए अलग-अलग रहने के लिए कमरा निर्धारित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि रैन बसेरे में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड रखा जाए। साथ ही रैन बसेरे स्थल पर निकटवर्ती थाने, अस्पताल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के नंबर अंकित किए जाएं। उन्होंने कहा कि बरहज बस अड्डे पर रैन बसेरे का संकेतक अनिवार्य रूप से लगाया जाए। उन्होंने कमरे में नियमित रूप से साफ सफाई करने तथा पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का भी निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि ठंड में रात्रि विश्राम के लिए लोगों को सुरक्षित स्थल उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता का विषय है। इस कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जय महामाई स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शक्ति रसोई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शक्ति रसोई बनाये जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही शक्ति रसोई को विभिन्न सरकारी कार्यालय में खोलने के संभावनाओं पर विचार करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम न्यायिक अंगद यादव, ईओ चन्द्र कृष्ण पांडेय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

 

First Published on: 13/12/2023 at 6:41 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India