उत्तर प्रदेश

जिला उपाध्यक्ष ने गरीबों के समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

शहनेयाज़ अहमद

मड़ियाहूं ,जौनपुर।स्थानीय नगर के तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान मजदूर एवं गरीब लोगों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन की पंचायत की बैठक हुई । जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव राजनाथ यादव रहे पंचायत की अध्यक्षता शैलेश वर्मा ने किया पंचायत के अंत में उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं को ज्ञापन दिया गया । मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने बताया कि अपने संगठन को मजबूत करने हेतु राकेश टिकैत के आदेशानुसार यहां पर धरना प्रदर्शन चल रहा है जिसमें गरीबों की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया हूं वहीं पर रामपुर विवादित जमीन पर आरसीसी रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है जमलिया गांव की भी शिकायत किया गया की इंटरलॉकिंग की जांच किया जाए पंचायत द्वारा कहा गया कि थाना दिवस पर दिए गए शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष रूप से कराई जाए ।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन जिला उपाध्यक्ष सहित खलील अहमद संजय राम आसरे अजय विश्वकर्मा सुनील बाबूराम राजेश गौतम हरि श्याम लाल बहादुर बीरबल सरोजा देवी गीता उर्मिला प्रमिला इंद्रावती संजू मंजू प्रभावती कलावती ललिता भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team