उत्तर प्रदेश

डीएम ने दी दीपावली पर्व की बधाई

बरहज, बरहज देवरिया जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने प्रकाश पर्व दीपावली की जनपदवासियों को शुभकामना व बधाई दी है। जिलाधिकारी ने कहा है कि अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाने वाले इस पुनीत पर्व पर हम सभी को अज्ञानता रुपी अंधकार दूर करने तथा प्रकाश रुपी ज्ञान को अपनाना चाहिए। उन्होने कहा है कि ज्ञान का ऐसा प्रकाश फैलाएं कि अज्ञानता व अंधविश्वासों के लिए कोई जगह न रहे। डीएम ने पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम व सौहार्द व सुरक्षित तरीके से मनाने का अनुरोध किया।  

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team
Tags: डीएम