दि फेस ऑफ इंडिया सुरेश दुबे ब्यूरो
दमोह : 04 जनवरी 2023
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल आज हटा पँहुचे। यंहा उन्होंने प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित श्याम सुंदर दुबे के निवास पर पंहुचकर साल श्रीफल से उनका का सम्मान किया और राष्ट्रीय कबीर सम्मान के लिए चुने जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित की।
पंडित श्याम सुंदर दुबे जी को साहित्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के सर्वोच्च राष्ट्रीय कबीर सम्मान के लिए नामांकित किया गया जिन्हें आगामी 13 फरवरी को भारत भवन भोपाल में यह सम्मान प्राप्त होगा। वरिष्ठ साहित्यकार और उपकाशी हटा के गौरव श्री दुबे जी ने केन्द्रीय राज्यमंत्री को अपनी रचनाएं पुस्तक भारत की नदियां, लोक में जल आदि पुस्तके भेंट की।एवं शाल श्री फल भेंट कर सम्मान किया।