महिला सिपाही ने सास व 2 बच्चो की जान ली

Updated: 14/08/2024 at 9:42 PM
1001538259

चंद मिनटों में बिछ गई 5 लाशें..

एक सनसनी खबर ने पुरे देश को झकझोर दिया है जहाँ अवैध संबंधो की वजह से एक पूरा परिवार खत्म हो गया, बिहार के भागलपुर में महिला सिपाही नीतू कुमारी और उसके दो छोटे बच्चों सहित चार लोगों की हत्या कर दी गई। इसके बाद पति ने खुदकुशी कर ली।मृतक पंकज ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी नीतू कुमारी के कथित अवैध संबंधों का हवाला देते हुए बताया है कि उसने माँ और बच्चो का नीतू ने मर्डर किया तो मैंने नीतू को मार दिया। फिर खुद मरने जा रहा हूँ। पुलिस को घटनास्थल से नीतू कुमारी, उसके दो बच्चे शिवांश (साढ़े चार साल) और श्रेया (साढ़े तीन साल), और नीतू की सास आशा देवी (65) के शव मिले। सभी की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। नीतू के पति पंकज का शव उसी घर में छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया।

सुसाइड नोट में क्या लिखा ?

भागलपुर पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में पंकज ने अपनी पत्नी नीतू पर किसी अन्य के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि मेरी पत्नी नीतू के किसी और से अवैध संबंध थे। नीतू ने पहले मेरी मां और फिर मेरे बच्चों की हत्या की। फिर गुस्से में आकर मैंने उसे मार डाला और अब मैं भी आत्महत्या कर रहा हूं।

#Bihar #BhagalPur

First Published on: 14/08/2024 at 9:42 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India