उत्तर प्रदेश

भूमि पैमाइश को लेकर लेखपालों के साथ मारपीट

भटनी/देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में राजस्व विभाग आधिकारी पैमाईस करने गए। जहां पर कुछ दबंग मनवा डोले उनके साथ मारपीट की। बताते चलें कि तहसील सलेमपुर (भटनी के) सिसवा में पैमाइश करने गए अशोक कुमार (रा०नि० प्र०), पवन कुमार सिंह (ले०), हरीश भारती (ले०), श्री प्रकाश यादव(ले ०) गए। सिसवा गांव में उप जिला अधिकारी सलेमपुर के आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य संहिता की धारा 24 के क्रम में अशोक कुमार व उनके अधीनस्थ लेखपाल पवन सिंह हरीश प्रसाद भारती श्रीप्रकाश द्वारा भूमि जिसकी गट्टा संख्या 68/0•247हे० की प्रारंभिक पैमाइस की जा रही थीं। तभी एक पक्ष इन पर दबाव बनाने लगा और इधर से नहीं उधर से नापी की जाए कहने लगा तथा लेखपाल को अपशब्द बोलने लगा । लेखपालों द्वारा मना करने पर मारपीट करने लगा। जिसके दौरान पुनीत शुक्ला मारकंडे द्वारा खसरा ,पड़ताली ,अभिलेख, नक्शा फाड़ दिया गया।

जो उस एरिया के लेखपाल हरीश प्रसाद भारती हैं उनको जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज मारपीट किया गया और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच बीच बचाव कर रहे एक व्यक्ति को भी इन लोगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। राजस्व टीम के साथ मारपीट की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। नाराज लेखपालों की टीम ने आरोपियों के खिलाफ भटनी पुलिस को नामजद तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की।

बरहज नगर भाजपा के सांसद व विधायक महा संम्पर्क अभियान तहत किया जनसंपर्क

Pradeep Kumar Maurya

Share
Published by
Pradeep Kumar Maurya