उत्तर प्रदेश

दूकान में लगी आग से जलकर लाखों का सामान खाक

बाँसी।  शिवनगर डिंडई थानान्तर्गत तिलौली चौराहे पर स्थित ओम फैन्सी क्लाथ स्टोर में आग लग गई। आग से जलकर दूकान में रखा लाखों का सामान राख हो गया। पडोसी दूकानदारों से सूचना मिलने पर दूकान के मालिक को घटना की जानकारी हुई। घटना रविवार व सोमवार के रात की है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवनगर थाना क्षेत्र के ही छरहटा निवासी ओमकार नाथ त्रिपाठी की तिलौली चौराहे पर रेडीमेड कपड़े की दूकान है। वह नित्य की भांति रविवार शाम को भी दूकान बंद कर घर चले गए। बकौल त्रिपाठी रात पूर्वान्ह लगभग दो बजे पडोसियों की सूचना पर वह दूकान पर पहुचे परन्तु कुछ भी बचाया नहीं जा सका।सूचना पर मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राम कृपाल शुक्ल के निर्देशन में ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड टीम ने पडोस की दूकानों को आग की चपेट से बचा लिया परन्तु रेडीमेड की दूकान का सबकुछ खाक हो गया। दूकानदार के मुताबिक उनकी दूकान में लाखों का सामान था।

सपा नगर कमेटी का विस्तार वार्ड स्तर तक किया जाए- पटवारी

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team
Tags: fire in shop