Updated: 14/09/2023 at 12:25 PM

रिपोर्टर दीपक शुक्ला
बरसठी (जौनपुर ) पूर्व मंत्री एवं अर्वाचीन भाजपा नेता जगदीश सोनकर ने मेरी माटी-मेरा देश अभियान के अंतर्गत बरसठी मंडल के दो पंचायतो मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
बुधवार को बुदाबादी के बीच पूर्व मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों, ग्रामीणों के साथ विभिन्न घरों पर जाकर गांव की पवित्र मिट्टी अमृत कलश में संग्रहित किया।
उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रत्येक गांव-घर की एक चुटकी मिट्टी अमृत कलश में एकत्रित कर उन्हें दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका में प्रयोग किया जाएगा। यह पहल देश के सभी स्तरों पर एकता और गर्व का प्रतीक है। खुआवा ग्राम पंचायत स्थिति श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर मे दर्शन-पूजन करके प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि, मेरी माटी-मेरा देश अभियान कार्यक्रम में आना बड़े ही सौभाग्य की बात है श्री संकट मोचन के पावन धरा पर हम सभी धन्य हो गए।
उन्होंने बताया कि, पीएम मोदी के आवाह्न पर मेरा माटी-मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया गया है यह हमारी एकता को दर्शाती है। भारत लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृव में 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि, अभियान से गांवो मे देशभक्ति की अलख जगी है। भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी इंद्रेश तिवारी ने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई।
इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय सोतीपुर पर ग्राम प्रधान पति विवेक दुबे के नेतृव मे आयोजित मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाल कर हर घर मिट्टी संगृहीत की गई। सभी लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान घनश्याम दुबे, उमाशंकर शुक्ला, मिलिंद शुक्ला, अशोक शुक्ला, दिनेश शुक्ला ‘ढब्लू’ प्रधान सर्वेश शुक्ला, हरिश्याम पांडेय, गजेंद्र दुबे, संजय कुमार, जिलाउपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, जिला मंत्री कमलेश सिंह, मंडल मंत्री चंद्रकेश शुक्ला, मृत्युंजय शुक्ला, हेमराज मिश्रा, जेपी मिश्रा, रतन श्रीवास्तव, अवधेष शुक्ला, शिक्षक योगेश त्रिपाठी, विशाल शुक्ला, बीडीसी शनि सिंह, ऋषिकेश पांडेय, सतीश दुबे, अतुल दुबे, विनोद पाल, राहुल सिंह, ग्राम पंचायत पदमपुर प्रधानपति संजय कुमार विजय, बृजेश सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मुकेश सिंह ‘बिसेन’ ने किया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से उपनिरीक्षक राजकुमार यादव मय हमराह मौजूद रहे।
Edited By: mrshubhu
First Published on: 14/09/2023 at 12:25 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Login
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments