उत्तर प्रदेश

गोरयाघाट-कंचनपुर मार्ग का हुआ लोकार्पण

देवरिया। जनपद के गोरयाघाट कंचनपुर मार्ग का लोकार्पण विधानसभा रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया के कर कमलों द्वारा हुआ। इस मार्ग का लोकार्पण होने से आस-पास के स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। बता दें कि गोरयाघाट- कंचनपुर ऐसा मार्ग है जो देवरिया शहर को डायरेक्ट जोड़ता है। बड़े वाहन जाम से निजात के लिए इस मार्ग को अपनाया करते थे यह मार्ग मुख्य मार्ग और शहर को छोड़कर सिधे सोनू घाट निकल जाती है वहां से बड़े वाहन बरहज तथा सलेमपुर की तरफ निकल जाते थे। लेकिन विगत कई वर्षों से इस मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण आवागमन बंद सा हो गया था।

केवल गिने चुने वाहन ही इस मार्ग पर दिखते थे, यही नहीं स्थानीय लोग भी बड़ी मुश्किल से इस मार्ग पर आवागमन करते थे। काफी समय बाद गोरयाघाट- कंचनपुर मार्ग का लोकार्पण विधायक सुरेंद्र चौरसिया के कर कमलों द्वारा 17 करोड़ 94 लाख की लागत से किया गया। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि इस मार्ग का बनना जनहित में बहुत ही आवश्यक था। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष का माहौल है।

इस लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरियारपुर मण्डल अध्यक्ष नागेशपति त्रिपाठी जी, रामपुर कारखाना के मण्डल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजु भारती , भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव, दिवाकर चन्द यादव, सुनील मद्धेशिया, रणधीर सिंह, सुनील शाह सहित क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधानगण, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। साथ ही इस कार्य क्रम में कार्यकारी संस्था लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह व विभागीय अवर अभियंता मौजूद रहे।

The face of Deoria Tfoi

Share
Published by
The face of Deoria Tfoi