उत्तर प्रदेश

जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष भुपेंद्र सिंह के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

बरहज । देवरिया बरहज में भाजपा नवागत जिलाध्यक्ष भुपेंद्र सिंह प्रथम आगमन पर नगर में हुआ भव्य स्वागत। सोनूघाट,गड़ेर,भलुअनी ,करूवना ,बरहज गौरा, भैया बिजौली,बेलडाड ,कपरवार आदि कई स्थानों पर काफिला को रोक कर फूल मालाओं आदि से स्वागत किया गया। आपको बता दें, कि बरहज नगर में बृहस्पतिवार को भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष भुपेंद्र सिंह के आगमन पर लकडीहठ्ठा परमहंस आश्रम शिक्षा मन्दिर के कामन हाल में जिलाध्यक्ष अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और 2024 के लिए हम अपने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 17 सितम्बर से सेवा पखवारा में विभिन्न योजनाओं को जनता तक पहुंचाना मेरा प्राथमिकता होगा ।

वही बरहज पटेल नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष रामअधार गुप्त के घर पहुंच कर ढलती उम्र का हालचाल जाना तथा आर्शिवाद लिया। इसी क्रम में नगर,गौरा बरहज मे आशीषवर्धन उर्फ सचिन सिंह के आवास पर हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष भुपेंद्र सिंह का भव्य स्वागत। इस मौके पर नीरज शाही, उप जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा,डा. अजय मिश्र,नगर मण्डल अध्यक्ष अभ्यानन्द तिवारी,श्री प्रकाश पाल, देहात मंण्डल अध्यक्ष रामजोखन निषाद,काशी पति शुक्ला, पूर्व सभासद सचिन सिंह, नगर मंत्री दीपू तिवारी,पूर्व चेयरमैन अजीत जायसवाल, राजेश सिंह, मृत्युनन्जय सिंह,भोलू सिंह, विवेक गुप्ता, आरिफ भोलू, शैलेन्द्र जायसवाल, अर्जुन भारती,सभासद रिंकु सिंह,आदि सभी मौजूद रहे।

जिला अधिकारी पवन अग्रवाल ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज का किया औचक निरीक्षण

Basant Mishra

Share
Published by
Basant Mishra