उत्तर प्रदेश

हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत ने की बैठक

बरहज ,देवरिया। हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत के राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन जायसवाल ने एक आवश्यक बैठक कर कहा कि हिंदुस्तान पर चढ़ा मोर्चा भारत कई वर्षों से पूरे हिंदुस्तान में विभिन्न लगभग 26 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी प्रदेश संयोजक जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा प्रभारी विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारी सदस्य गण एवं प्रदेश पदाधिकारी द्वारा यूपी के लोकसभा चुनाव 2024 में 80 सीटों में से 80 सीटों को जीतने का संकल्प लिया गया है भारत के प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया है ।भारत सरकार के 1000 उपलब्धियां ,यूपी सरकार द्वारा 100 उपलब्धियां, को गांव-गांव का घर पहुंचना है इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों को गांव-गांव घर-घर पहुंचने का संकल्प है ।साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नानक दिन भुर्जी हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा को मजबूत करते हुए सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया मोदी योगी संदेश पदयात्रा में सही कार्यकर्ताओं से अपील है। इस कार्यक्रम में समय से पहुंचकर 18 जनवरी 2024 को विधानसभा के सामने मोदी योगी संदेश पदयात्रा जिसको मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे सम्मिलित होने का आवाहन किया।

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team