उत्तर प्रदेश

सम्मान समारोह -बासी तिलक इंटर कॉलेज के शिक्षक हरेंद्र सिंह जी हुए सम्मानित

आजाद वाहिनी उत्तर प्रदेश द्वारा अइसा गर्ल्स इंटर कॉलेज नरकटहा बांसी में शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें आदित्य त्रिपाठी जी “अध्यक्ष” बार एसोसिएशन बांसी सिद्धार्थनगर, रविन्द्र श्रीवास्तव जी वरिष्ठ पत्रकार भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, सिद्धार्थनगर, अजीजुल्लाह ख़ान जी मनरेगा मजदूर संघ सिद्धार्थनगर,आयोजक रक्तदाता बृजेश चौबे जी “प्रदेश अध्यक्ष”आजाद वाहिनी उत्तर प्रदेश , कालिका प्रसाद त्रिपाठी जी “पूर्व प्राचार्य” राजा रतन सेन महाविद्यालय बांसी सिद्धार्थनगर मुख्य रूप से शामिल रहे । आयोजित सम्मान समारोह में तिलक इंटर कॉलेज के शिक्षक आदरणीय हरेंद्र बहादुर सिंह जी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ में विजय बहादुर अम्बेडकर जी ,मोईद खान जी, श्री मती पूनम जी एवं कार्यक्रम संचालन सतीश त्रिपाठी जी ने किया । इस अवसर पर सम्मानित शिक्षक हरेंद्र सिंह जी ने कहा कि एक शिक्षक के रूप में जब किसी के द्वारा वह सम्मान प्राप्त होता है तो शिक्षक के जीवन काल का और सबसे स्वर्णिम दिन होता है। हरेंद्र सिंह जी ने सबका आभार व्यक्त किया।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम !

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team