उत्तर प्रदेश

मंदिर में विराजमान हुए इच्छापूर्ति हनुमान

भागलपुर/ देवरिया। मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी नारायण महायज्ञ इच्छापूर्ति  हनुमत प्राण प्रतिष्ठा में हनुमान जी की प्रतिमा को शीतला माता मंदिर में स्थापित किया गया। इच्छापूर्ति हनुमान जी महाराज का आज दीक्षांत समारोह हुआ। जिसमें अनेकों ऋषि, पीठाधीश्वर  पहुंचे।महायज्ञ में योगीराज देवरहा बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर श्री श्याम सुंदर दास जी महाराज ने हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा के बाद दीक्षांत कार्यक्रम में इच्छापूर्ति हनुमान जी को दीक्षा दी गई।  लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व हनुमत प्राण प्रतिष्ठा की पूर्णाहुति की गई। 9 दिन की महायज्ञ में वृंदावन से पधारे कलाकारों ने बांके बिहारी की लीलाओं बखूबी मंचन किया। नारायण महायज्ञ में मुख्य कथा वाचिक गौरी गौरंगी जी द्वारा राम कथा श्रवण कराया गया। उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय होती है। कथा वाचिक गोरी गौरंगी  ने अपने गीतों के माध्यम से राम कथा पर अद्भुत प्रकाश डाला।

उनके भजनों पर उपस्थित श्रोता झूमने लगे।आज उन्होंने लंका पर विजय और राम का राज्याभिषेक की कथा सुनाई गई। कथा में बैठे हजारों श्रोताओं ने कथा का रसपान किया। यह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 9 दिनों का चला। जिसके मुख्य यजमान शत्रुघ्न मिश्रा, अभय मिश्रा, रामानंद मिश्रा, कृष्ण मुरारी मिश्र, सह परिवार व ग्रामवासियों और क्षेत्रवासी श्रद्धालुओं द्वारा हनुमंत लाल जी महाराज का पंच अधिवास किया गया। गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया।इस यज्ञ में हजारों की संख्या में श्रद्धालु तथा अनेक,  साधु, संत, ऋषि , मुनि पीठाधिश्वर बारीपुर धाम देवरिया के परम पूज्य महंत गोपाल दास जी महाराज, गोरखपुर से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मुख्य पुरोहित पूज्य रामानुज त्रिपाठी जी, शांभवी पीठाधीश्वर श्री आनंद स्वरूप महाराज जी, ने अपनी उपस्थिति देकर क्षेत्रवासी तथा ग्रामवासी को अपनी आर्शीवाद से संचित किया। यज्ञ की पूर्णाहुति में सवा लाखआहुति दी गई।

राज्याभिषेक के समय अनेकों समाजसेवी, क्षेत्रवासी बेचू साहनी, उज्जवल तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पांडे, रोशन यादव, नंदन मिश्रा, शंभू जयसवाल शिव शंकर जायसवाल, सतीश जायसवाल, जगत जायसवाल, नित्यानंद मिश्रा, धनंजय सिंह, विजय कुमार जायसवाल, पिंटू वर्मा, राधेश्याम पटेल ,अर्जुन सिंह, अश्वनी कुमार मौर्य, शत्रुघ्न मौर्य, दिलीप सिंह, कृष्ण मोहन साहनी, अजय कुमार, धनंजय यादव, कमल नयन पांडे, संजीत साहनी, पंकज साहनी, भागलपुर ग्रामवासी तथा क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Pradeep Kumar Maurya

Share
Published by
Pradeep Kumar Maurya